फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला तो पड़ गए अम्बुआ की डाल पे जी...

विज्ञापन
हरियाली तीज महोत्सव में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सावन में तीज के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के विभिन्न महिला संगठनों ने तीजोत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर तीज के गीत और मल्हार गाए। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। प्रस्तुतियों के आधार पर तीज क्वीन और तीज मल्लिका का चयन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कारों का भी वितरण किया। अधिकांश कार्यक्रमों में प्रमुख गीत के रूप में झूला तो पड़ गए अम्बुआ की डाल पे जी...पर महिलाओं ने नृत्य किया मचाया।
विज्ञापन

यहां आयोजित हुए तीज के कार्यक्त्रस्म
- सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने रविवार को मैरिस रोड स्थित होटल में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर एडवोकेट गीतांजलि शर्मा, महिला थाना एसएचओ सुनीता शर्मा, अध्यक्षा अनुपमा शर्मा, शुभी शर्मा, प्रेमलता गौड़, ममता मिश्रा, बबीता शर्मा, पूनम सारस्वत, रीता पाठक, रजनी झा, विशन झा, भावना शर्मा आदि ने तीज के गीतों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना ने सासनीगेट स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर अशोक तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना सिंह, सुनीता चौहान, प्रांजुल जादौन, तृषा सिंह, सोनल सिंह, अध्यक्षा ममता राघव, कविता राघव, अंजू सिंह, आन्या सिंह, खनक राघव, वंशिका राघव, रुचि राघव, प्रीति सिंह, दीप्ति सिंह, साधना तोमर, सीमा जादौन, मीरा जादौन, गौरी तोमर, भारती सिसोदिया, सुधा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

- अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा ने रविवार को सासनीगेट के चंद्रशेखर पार्क में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्षा रश्मि आनंद, नीलम शर्मा, सारिका सक्सेना, पूनम गुप्ता, इति वार्ष्णेय, रेनू शर्मा, पूनम जौहरी, शोभा गुप्ता, आभा वार्ष्णेय, संतोष, कविता भारद्वाज, निशा, नताशा, श्रष्टि पाराशर, आरती सिंह, अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
- हेल्पिंग हैंड सोसाइटी महिला विंग ने रविवार को गूलर रोड स्थित मंत्रा गेस्ट हाउस पर तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर अध्यक्षा सरिता माहेश्वरी, नीतू चौधरी, रंजन सुंदरम, गीता अरोरा, प्रीति सरकोड़ा, संगीता वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय, रेनू काकी, सुगंधा वार्ष्णेय, सीनू वार्ष्णेय, अनीता सिंह, नीरज वार्ष्णेय, जय श्री वार्ष्णेय, बृजेश वार्ष्णेय, नमिता वार्ष्णेय, एकता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
-फैमिली हैप्पीनेस क्लब ने रविवार को रघुवीर पुरी स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर ज्योति गर्ग, मेघा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नेहा गर्ग, सोनल गोयल, दामिनी अग्रवाल, सारिका सिंह, आरती गोयल, पल्लवी अग्रवाल, भावना अग्रवाल, नेहा महेश्वरी, कृति गोयल, अंजलि गर्ग, शिल्पी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, प्रांजुल गर्ग, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें