फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज लूट: पुलिस की तीन टीमें 60-70 लोगों से कर चुकीं पूछताछ, नतीजा शून्य

Fri, 06 Jun 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस लूट के पूरे घटनाक्रम का बारीकी से अध्ययन कर जांच कर रही है। जांच में सर्विलांस टीम के साथ शहर और देहात की एसओजी टीम संजीदगी से लगी हुई हैं। अब तक काफी संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंंज में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस की तीन टीमों को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। अब तक 60-70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस कंपनी से जुड़े और नौकरी छोड़ चुके लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस लूट के पूरे घटनाक्रम का बारीकी से अध्ययन कर जांच कर रही है। जांच में सर्विलांस टीम के साथ शहर और देहात की एसओजी टीम संजीदगी से लगी हुई हैं। अब तक काफी संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुराने अपराधियों से लेकर कंपनी के कर्मचारियों, हाल ही में कंपनी छोड़ चुके कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने घटना के बाद बदमाश किस दिशा की ओर भागे ? कितनी रकम लूटकर ले गए इसकी जानकारी देने से कन्नी काट ली ।

वादी ने कर्मचारियों पर जताया भरोसा
इस घटना में मुकदमा दर्ज कराने वाली कंपनी की शाहीन अख्तर से जब लूटी गई रकम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने रकम बताने से इन्कार कर दिया, कहा कि इसकी जानकारी नहीं दे सकतीं, लूटी गई रकम का पूरा लेखा- जोखा पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें रुपये लेकर लौट रहे दोनों कर्मचारियों पर पूरा भरोसा है। इनमें से एक उनका रिश्तेदार भी है। ज्ञात रहे मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बिलाल और मोहम्मद एनफ खान बाइक से अतरौली से कैश कलेक्शन कर लौटते समय हरदुआगंज में बोलेरो और बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें