क्रिकेट क्लब को हराने के बाद खुशी मनाते हमजाह क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
हमजाह क्रिकेट एकेडमी के राठगांव में खेले गए मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट क्लब को 37 रन से हरा दिया। मोहम्मद आरिफ खान क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 207 रन बनाए । फरहान अली ने नाबाद 74 रन व फैजान ने 27 रन की पारी खेली।
क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन तीन, सिराज, अक्षत, हनी, हर्षित व सोनू ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में उतरी क्रिकेट क्लब की टीम 171 रन पर सिमट गई। शबीह ने 46 रन व रिषभ ने 32 रन की पारी खेली। एकेडमी की तरफ से संजय व अलीश ने तीन-तीन, रूहान व वाजिद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच फरहान अली को दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी वासिफ खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उजैफा, हैदर, आदित्या, रिजवान, फहीम, कोच रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो