अब्दुल करीम चिश्ती क्रिकेट सीरीज के मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने आलम क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हरा दिया। हमजाह एकेडमी की कप्तान हुमैरा रईस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एकेडमी ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। हनी चौधरी ने 117 रन, फरहान अली ने 57 रन, हुमैरा ने 24 रन की पारी खेली।
आलम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज कैफ ने चार विकेट झटके। जवाब में आलम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई। फैसल ने 32 रन, बिलाल ने 23 रन व आलम ने 20 रन की पारी खेली। मोहम्मद अमीर व हनी चौधरी ने तीन-तीन, रुहान ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच हनी को चुना गया। इस अवसर पर अमित सचदेवा, मोहित, देव अयान, सलमान, फहीम, शाद बेग, मानद कोच रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो