फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा में हुई ओलावृष्टि, लोगों ने पक्के निर्माण के नीचे ली शरण

Mon, 13 May 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बड़े बड़े ओलों से बचने के लिए लोग पेड़ों और पक्के निमार्ण की शरण में छिप गए। लोगों को सिर में चोट लगने का डर सता रहा था। इसलिए लोग इधर उधर भागते रहे। दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि में इतने बड़े-बड़े ओले पहली बार देखे गए। 
विज्ञापन
ओलावृष्टि में बहुत बडे ओले आसमान से गिरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बाद 12 मई शाम से मौसम बदला है। देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद 13 मई को हल्के बादल छाए रहे। शाम को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। शाम करीब पौने पांच बजे आसमान से अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।

विज्ञापन

 
जिससे कस्बे के बाजारों में अचानक शोर मच गया। बड़े बड़े ओलों से बचने के लिए लोग पेड़ों और पक्के निमार्ण की शरण में छिप गए। लोगों को सिर में चोट लगने का डर सता रहा था। इसलिए लोग इधर उधर भागते रहे। दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि में इतने बड़े-बड़े ओले पहली बार देखे गए। 

गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविकरन सिंह ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से पशुओं को हल्की फुल्की चोटें आईं है। वहीं मक्का, बाजरा, खीरा की फसलों में आंशिक नुकसान हुआ है। इतने बड़े आकार के ओलों के साथ ओलावृष्टि क्षेत्र में पहली बार देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें