थाना अकराबाद के कासिमपुर निवासी महीपाल सिंह अपनी पुत्रवधू व 9 माह की पोती के साथ बाइक से कासगंज जा रहे थे। गंगीरी के गांव हिदरामई पर पीछे से एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया पोती के ऊपर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां के पैर टूट गए। बाबा भी घायल हो गए।
अकराबाद से कासगंज जा रहे बाइक सवार बाबा, पोती और पुत्रवधू को डंपर ने रौंद दिया। जिससे पोती की मौके पर मौत हो गई। बाबा और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
थाना अकराबाद के कासिमपुर निवासी महीपाल सिंह पुत्र यादराम 13 मई दोपहर अपनी पुत्रवधू संगीता देवी पत्नी अमित कुमार व 9 माह की पोती चारूलता उर्फ छवि के साथ बाइक से कासगंज जा रहे थे। वह संगीता के मायके कासगंज के गांव नगला शीशम जा रहे थे। करीब 11 बजे के करीब थाना गंगीरी के गांव हिदरामई पर पीछे से एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
डंपर का पिछला पहिया छवि के ऊपर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां संगीता के पैर टूट गए। बाबा महीपाल सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने ससुर महीपाल व बहू संगीता देवी को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। छवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।