गुरु नानक जयंती पर शुक्रवार को शहर के गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार, निशान साहिब की रस्म और गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान रागी जत्थेदारों ने गुरुवाणी सुनाई तो भक्त निहाल हो गए। सतगुरु वचन तुम्हारे, निरगुण निस्तारे... जैसे कीर्तन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे थे।
शहर के केंद्रीय गुरुद्वारे में 48 घंट से चल रहा गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का समापन हुआ। इसके बाद दस बजे से कीर्तन दरबार लगा। ज्ञानी गुरुवचन सिंह अलवर वाले व ज्ञानी लखवीर सिंह ने अपार श्रद्धा के साथ कीर्तन किया। जिसे सुनकर भक्त निहाल हो गए। इसके बाद निशान साहिब की रस्म हुई। जिसके बाद प्रसादी बांटी गई।
यहां अटूट लंगर का आयोजन भी हुआ। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर प्रधान सरदार हरविंदर सिंह, सचिव सरदार साहब सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह टुटेजा, सरदार चतर सिंह, सरदार अमृत सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह जुनेजा, लक्की मल्होत्रा, करन होरा आदि ने सेवा की। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। दोपहर में लंगर शुरू हुआ तो समाज के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की, जबकि शाम को ज्ञानी सुरजीत सिंह लुधियाना वाले व ज्ञानी लखविंदर सिंह तरनतारन वालों ने शबद कीर्तन किया। यहां फिर से लंगर शुरू हुआ। जबकि समाज के लोगों ने आतिशबाजी की।
कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर भी शामिल हुए। इस मौके पर सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह नरूला, जरनैल सिंह, मतिंदर सिंह, बलवीर सिंह, गुरुनाम सिंह आदि का सहयोग रहा। आरएएफ 140 बटालियन स्थित गुरुद्वारे में कमांडेंट अजय कुमार शर्मा ने रीति रिवाजों से गुरु नानक जयंती मनाई। शबद कीर्तन, भोग, अरदास और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, हरदीप सिंह जुनेजा, मुख्य ग्रंथी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा पंजाबी क्वार्टर में शबद कीर्तन के साथ प्रकाशोत्सव मनाया गया। बाहर से आए रागी जत्थे में शामिल भाई वीरेंद्र सिंह, भाई गुरुमुख सिंह ने कीर्तन दरबार लगाकर संगत निहाल की। निशान साहिब की रस्म अदा कर अट्टू लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जत्थेदार भूपेंद्र सिंह, हरदीप सिंह जुनेजा, सरबजीत सिंह जुनेजा, जगदीप सिंह जुनेजा, राजिंदर सिंह, गुरुदर्शन सिंह, तेजपाल सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि पुलिस लाइन स्थित गुरुद्वारा, गुरु रामदास नगर सूतमील स्थित गुरुद्वारा, मसूदाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर, सिटी गुरुद्वारा तमोली पाड़ा, गुरुद्वारा खिरनी गेट, देहलीगेट स्थित गुरुद्वारा, गोविंद नगर खैर रोड स्थित गुरुद्वारा, डोरीनगर स्थित गुरुद्वारे में भव्य आयोजन हुए।
शहीद बाबा दीप सिंघ जी गुरूद्वारा में सजा गुरूग्रंथ ।- फोटो : CITY OFFICE