फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विभाग की छवि धूमिल करने में जीएसटी के राज्य कर अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर पर मारपीट का आरोप लगाने वाले राज्य कर अधिकारी एमपी सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें इटावा से संबद्ध कर दिया है। इस मामले की जांच एसआईबी आगरा के ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपी गई है। यह कार्रवाई शासन व स्थानीय स्तर पर हुई जांच में मारपीट के आरोप सिद्ध न होने पर की गई है।
विज्ञापन





राज्य कर विभाग में तैनात राज्य कर अधिकारी (सीटीओ) ने इस साल 15 मई को एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था। यह मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचने के साथ ही शासन स्तर पर पहुंच गया था। विभागीय अधिकारियों पर जांच के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया गया था।



इस मामले की जांच जीएसटी के मुख्य सचिव से कराई गई। स्थानीय अधिकारियों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से भी पूछताछ की गई। स्थानीय प्रशासन ने भी जांच की और शासन को रिपोर्ट भेज दी। जांच के बाद शासन ने 5 जून को एमपी सिंह के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश आठ जून को अलीगढ़ पहुंच गया। इस कार्रवाई का कारण बिना प्रमाण के विभाग की छवि धूमिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में सीटीओ एमपी सिंह को निलंबित किया गया है। इन्हें इटावा से संबद्ध कर दिया है तथा जांच आगरा को सौंप दी है।
- एसएस तिवारी, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें