फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, 25 मेधावियों को राज्यपाल देंगी स्वर्ण पदक, चार शिक्षक भी होंगे सम्मानित

Sun, 07 Jun 2026 02:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले वर्ष 48 मेधावियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्रदान किए थे, जबकि इस बार 25 मेधावियों को ही स्वर्ण प्रदान करेंगी। बाकी मेधावियों को विशिष्ट अतिथि पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इस बार चार उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह छह जुलाई को होगा।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल के आगमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।  पिछले वर्ष 48 मेधावियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्रदान किए थे, जबकि इस बार 25 मेधावियों को ही स्वर्ण प्रदान करेंगी। बाकी मेधावियों को विशिष्ट अतिथि पदक प्रदान करेंगे।

इस बार अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों से तीन शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र कुर्ता- पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर मंच पर सम्मान ग्रहण करेंगी। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि मेधावियों के चयन के लिए कमेटी बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें