कंपनी बाग स्थित एक होटल में बॉलीवुड एक्टर सुजैल खान का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते पंकज धीरज, क?
- फोटो : CITY OFFICE
ऑलिवुड फिल्म फेडरेशन ने रविवार को अभिनेता सुजैल खान का स्वागत सम्मान किया। धीरज पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फिल्म व टीवी जगत में मेहनत से ही मुकाम हासिल होता है। अपने काम के प्रति ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि आने वाली फिल्म बंधन में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
ऑलिवुड के रूप में परिवर्तित हो रहे अलीगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता-निर्देशक भूपेंद्र सिंह व पंकज धीरज ने बंधन फिल्म के लिए साइन किया है। यहां सिने टीवी बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सुजैल खान का सम्मान किया।
सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म बंधन की शूटिंग होली के बाद शुरू हो जाएगी। इस मौके पर अलीगढ़ कल्चरल क्लब की सांस्कृतिक सचिव काजल धीरज, सीमा सिंह, राहुल गुप्ता, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।