फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम की सजा: राम-राम ना करने पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जमकर पीटा, थाने गया तो पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

Sat, 31 Jul 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


पीड़ित श्रीनिवास पुत्र पूरन सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले उच्च जाति के लोगों ने राम-राम ना करने पर मुझे और मेरे माता-पिता को जमकर पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ थाना खैर क्षेत्र के गांव अहरौला में दबंगों से राम-राम ना करने पर एक व्यक्ति को जमकर पीटा। बचाने आए माता-पिता को भी पीटा। पीड़ित का पिता मारपीट से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित श्रीनिवास पुत्र पूरन सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले उच्च जाति के लोगों ने राम-राम ना करने पर मुझे और मेरे माता-पिता को जमकर पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। 

पीड़ित ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना से परिवार सदमे में है। थाने में सुनवाई ना होने पर पीड़ित माता-पिता के साथ एसएसपी अलीगढ़ कार्यालय पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और इलाका पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें