रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि फिलहाल अप साइड का ट्रैफिक चालू हो गया है, लेकिन डाउन साइड का शाम 4:00 बजे तक क्लियर होगा।
दिल्ली-कानपुर रेलवे मार्ग के दाऊद खां रेलवे स्टेशन के निकट डाउन लाइन पर रविवार को मालगाड़ी के डिब्बे का पहिया ट्रैक से उतर गया। सुबह करीब 9:45 बजे के करीब डाउन रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
ट्रैक को सुचारू करने के लिए रेलवे टीम मरम्मत में जुटी हुई है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि फिलहाल अप साइड का ट्रैफिक चालू हो गया है, लेकिन डाउन साइड का शाम 4:00 बजे तक क्लियर होगा। फिलहाल ट्रेनों को वैकल्पिक रूट पर चलाया जा रहा है।