फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही से हुआ था मालगाड़ी हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शंटिग के दौरान मालगाड़ी में लगा गार्ड का डिब्बा (ब्रेकवान) पटरी से उतर जाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को जिम्मेदार माना जा रहा है। रेलवे अफसरों ने ज्वाइंट नोट बनाते हुए अपनी रिपोर्ट डीआरएम प्रयागराज को भेज दी है। संभावना है कि इस लापरवाही पर सोमवार को कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान मालगाड़ी में गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया था। हादसा सिंगल लाइन पर हुआ था। इसका उपयोग शंटिंग के लिए होता है। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक व बेपटरी हुए डिब्बे को दोबारा लाइन पर चढ़ा दिया गया था। हादसे के बाद रेलवे अफसरों ने ज्वाइंट नोट तैयार कर अपनी रिपोर्ट डीआरएम प्रयागराज को भेजी है। इसमें इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही सामने आई है। इस आधार पर माना जा रहा है कि सोमवार को डीआरएम स्तर से कार्रवाई हो सकती है। हालांकि रेलवे अफसर इस बारे में अभी कुछ कहने से साफ बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें