फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की दस ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित होगी गोबरधन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

जिले के गो आश्रय स्थलों को आत्म निर्भर बनाने एवं उनकी आय बढ़ाने के लिए जिले की दस ग्राम पंचायतों में गोबर धन योजना क्रियान्वित होगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर गोबर धन सेल का गठन हो चुका है। मॉडल के रूप में ओंगर नगला राजू एवं कोमला कंदौली का चयन हो चुका है। शेष आठ ग्राम पंचायतों के चयन के लिए गोबर धन सेल माथापच्ची में जुटा है। इन सभी ग्राम पंचायतों में 17 लाख की लागत से गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में योजना के क्रियान्वयन के लिए एक एजेंसी का चयन किया जाएगा। इस परियोजना में प्रत्येक जिले के लिए शासन स्तर से 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से मिलेगी। साथ ही ग्राम पंचायतों को मिलने वाले 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड एवं मनरेगा के धन का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सामुदायिक एवं दस अतिरिक्त प्लांट होंगे निर्मित
अलीगढ़। डीपीआरओ ने बताया कि जिले में एक सामुदायिक बायो गैस प्लांट एवं दस अतिरिक्त बायो गैस प्लांट बनाए जाने हैं। इसके लिए गोबर धन सेल ने चंडौस स्थित स्थायी गोशाला ओंगर नगला राजू, टप्पल स्थित सालपुर गोशाला, गंगीरी स्थित छर्रा रफायतपुर गोशाला, जवां स्थित छेरत गोशाला, बिजौली स्थित दादों गोशाला, हरदोई गोशाला व सांकरा गोशाला, गभाना स्थित कोमला कंदौली गोशाला तथा चंडौस स्थित रामपुर शाहपुर गोशाला का प्रस्ताव किया है। इनमें से ओंगर नगला राजू एवं गभाना की कोमला कंदोली का चयन हो चुका है। शेष पर मंथन जारी है।
30 परिवारों को सप्लाई होगी गैस
अलीगढ़। गोबर धन योजना में बायो गैस प्लांट में कृषि विभाग द्वारा पराली का उपयोग कर ईंधन व खाद बनाई जाएगी। यही नहीं 85 घन मीटर के प्लांट से निर्मित गोबर गैस की ग्राम पंचायतों के 30 परिवारों को गैस की सप्लाई मिल सकेगी। किसानों के लिए जैविक खाद भी बन सकेगी।
विज्ञापन

परियोजना लगाने पर दो करोड़ तक का ऋण
अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि एजेंसियों को परियोजना लगाने के लिए दो करोड़ रुपये तक का ऋण कम ब्याज पर मिल सकेगा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कंप्रैस्ड बायो गैस प्लांट के लिये ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पेट्रोलियम कंपनियों को कंप्रैस्ड बायोगैस खरीदने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि एमएनआरई द्वारा वेस्ट से एनर्जी कार्यक्रम के तहत बायो गैस प्लांट स्थापित करने से लेकर बायो गैस बनाने तक 12 हजार क्यूबिक मीटर प्रतिदिन उत्पादन पर एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें