फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दवाइयों के अभाव में नहीं हो रहे मोतियाबिंद का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी मोतियाबिंद के ऑपरेशन का सबसे अच्छा समय है, लेकिन दवाइयों के अभाव में मलखान सिंह जिला अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। दूर-दूर से आने वाले मरीजों को वापस किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक पिछले डेढ़ महीने से दवा का इंतजार कर रहे हैं। सीएमओ को पत्र भी लिखा गया है और दो बार रिमाइंडर भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी का कहना है कि मरीजों को वापस लौटाने पर अफसोस होता है। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम की दवाइंयां सीएमओ ऑफिस से आती है। मांग पत्र भेज दिया गया है। दवाइयों को लेकर एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने सीएमओ को चेतावनी भी जारी की है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज से डिमांग मांगी गई है। अभी तक सिर्फ जिला अस्पताल की डिमांड मिली है। जल्द ही दवाइयां खरीद कर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें