फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राएं पढ़ेंगी अखबार, बढ़ेगा ज्ञान

Thu, 03 Oct 2024 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला की तरफ से शारदीय नवरात्र पर छात्राओं को अखबार भेंट किया गया, जो नवमी तक जारी रहेगा। छात्राएं अखबार पढ़ेंगी तो उनका ज्ञान बढ़ेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा नव रात्रि कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में शारदीय नवरात्र पर अमर उजाला ने विद्यालयों में छात्राओं को अखबार भेंट करने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम की शुरुआत 3 अक्टूबर को नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज से शुरू हुई। 

विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से शारदीय नवरात्र पर छात्राओं को अखबार भेंट किया गया, जो नवमी तक जारी रहेगा। छात्राएं अखबार पढ़ेंगी तो उनका ज्ञान बढ़ेगा। अमर उजाला टीम ने छात्राओं को रोजाना 15-20 मिनट अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। नवमी पर एक प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें उनसे 9 दिन तक पढ़े अखबारों में से सवाल भी पूछे जाएंगे, सही उत्तर देने वाली छात्राएं पुरस्कृत होंगी। 

टीम ने कहा कि समाचार पत्र में देश-दुनिया, अर्थ-व्यापार, खेलकूद और बौद्धिक विश्लेषण के लिए अलग-अलग सामग्री होती है, जिसे नियमित पढ़ने के बाद उनका शब्दकोष के साथ ज्ञानकोष भी बढ़ जाएगा, जो आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभप्रद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल की निदेशक नीरू गौतम, प्रबंधक विनीत गौतम, कोआर्डिनेटर अमन गौतम, उप प्रधानाचार्य अफजाल अहमद, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें