हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी 65 वर्षीय एदल सिंह के खिलाफ थाने में वर्ष 1992 में मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हाथरस कोर्ट ने एदल सिंह को दो साल की सजा सुनाई थी। 21 जुलाई 2024 को जेल में भेजा गया
अलीगढ़ जिला कारागार में मारपीट के मामले में सजा काट रहे हाथरस के एक बुजुर्ग कैदी की 3 अक्टूबर को बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी 65 वर्षीय एदल सिंह के खिलाफ थाने में वर्ष 1992 में मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हाथरस कोर्ट ने एदल सिंह को दो साल की सजा सुनाई थी। 21 जुलाई 2024 को जेल में भेजा गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को एदल को पेट दर्द के साथ घबराहट की शिकायत होने लगी। जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को एदल सिंह की मौत हो गई।