फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शादी से मुकरे प्रेमी को प्रेमिका ने तेजाब से झुलसाया

Fri, 25 Oct 2019 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके के एक युवक पर उसकी प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया। हमले में युवक का चेहरा और उसके दोस्त का पैर झुलस गया। राहगीरों की सूचना पर आए परिवारीजन दोनों को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। इधर, पुलिस ने युवती को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में युवती ने युवक पर शादी के वादे से मुकरने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


फैजान पुत्र जफर निवासी जीवनगढ़ गली-1, क्वार्सी आमिर निशा बाजार में स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसके डेढ़ साल से इलाके की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। परिवारीजनों के मुताबिक युवती फैजान पर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। एक माह से दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी।

इससे वह गुस्से में थी। गुरुवार शाम साढे़ छह बजे फैजान अपने दोस्त जमन के साथ गली में स्थित परचून की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान युवती आई और उसने फैजान पर तेजाब से हमला कर फरार हो गई। फैजान का चेहरा और जमन का पैर तेजाब से झुलस गया। दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक युवती को हिरासत में ले लिया है। वह युवक पर शादी से मुकरने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा रही है। फिलहाल लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें