विधायक राजवीर दिलेर द्वारा छोड़ी गई इगलास विधानसभा सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया। वहीं मतदान के दिन मचे रहे बहिष्कार के शोर में 1098 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया है।
स्थिति यह है कि दो प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा है। यहां के दो प्रत्याशियों भाईचारा पार्टी के विकास कुमार को 505 एवं स्वतंत्र जनता राज पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह को 1087 वोट मिले जो नोटा से कम हैं। उप चुनाव में नोटा पर 1098 वोट पड़े।
इगलास विधानसभा उप चुनाव का परिणाम
पार्टी प्रत्याशी कुल वोट
भारतीय जनता पार्टी राजकुमार सहयोगी 75673
बहुजन समाज पार्टी अभय कुमार 49736
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उमेश कुमार 10795
स्वतंत्र जनता राज पार्टी पुष्पेंद्र सिंह 1087
लोकदल मुकेश कुमार 4796
भाईचारा पार्टी विकास कुमार 505
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी हरीश कुमार धनगर 2762
कुल वैलेड वोट - 145354
रिजेक्टेड वोट - 05
नोटा - 1098
कुल - - 146457
टेंडर वोट - कोई नहीं