फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फेसबुक से दोस्ती में बरेली पहुंची थी युवती, किया प्रेम विवाह, यह है मामला

Sun, 19 Oct 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ बरला गर्वित सिंह के अनुसार हाईकोर्ट ने युवती को उसके बयानों के आधार पर उसकी मर्जी से युवक संग जाने का आदेश दिया है। उसी आधार पर युवती को प्रयागराज से ही युवक संग भेज दिया गया।
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई दोस्ती - फोटो : डेमो इमेज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिस बालिग जोड़े की आजादी छीनने को अवैध करार देकर सुरक्षा देने का निर्देश दिया है वह युवती अकराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। पूछताछ में युवती ने स्वीकारा था कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद उसने बरेली पहुंचकर युवक से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


युवती के पिता ने थाने में युवती के बरेली के सुभाष नगर करगेना निवासी प्रेमी सहित परिवार के नौ सदस्यों पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी मुकदमे के आधार पर पुलिस दोनों को पकड़कर लाई थी। इसकी जांच व पूछताछ में युवक युवती ने स्वीकारा था कि करीब छह माह पहले दोनों में फेसबुक पर जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। युवती के परिवार को भनक लगने पर उस पर पाबंदियों भी लगने लगीं। इसी के चलते वह 30 जुलाई की सुबह घर से निकलकर बरेली पहुंच गई थी। जहां उसने मर्जी से प्रेम विवाह किया।
यह भी पढ़ेँ... UP : हाईकोर्ट की टिप्पणी- सामाजिक दबाव में अंतरधार्मिक बालिग जोड़े की आजादी छीनना अवैध
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करते हुए परिवार भी वहां तक गया लेकिन उन्हें युवती व युवक के परिवार ने वापस कर दिया। अब वे सुरक्षा व मुकदमे के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। तभी पुलिस दोनों को दबोच लाई। बता दें कि दसवीं तक शिक्षित युवती तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। सीओ बरला गर्वित सिंह के अनुसार हाईकोर्ट ने युवती को उसके बयानों के आधार पर उसकी मर्जी से युवक संग जाने का आदेश दिया है। उसी आधार पर युवती को प्रयागराज से ही युवक संग भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें