फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या

Thu, 24 Dec 2015 02:00 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज/अलीगढ़ (ब्यूरो)। अनेक प्रयासों के बावजूद बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार की सुबह 11 वीं की एक छात्रा उस वक्त कुछ सिरफिरों की दरिंदगी का शिकर बन गई जब वह साइलकिल से हरदुआगंज टयूशन के लिए जा रही थीं। बदमाश उसे सड़क से खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और गैंगरेप के बाद गला घाेंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

इस घटना से भड़के ग्रामीणाें ने मौके पर देरी से पहुंचे पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  चार पुलिस वाले जख्मी हो गए। इस दौरान एसओ की निजी गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। बाद में एसएसपी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हरदुआगंज के पास के एक गांव की किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली 11वीं की 17 वर्षीय छात्रा रोजाना की तरह साइकिल से ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली। बताते हैं, करीब पौने आठ बजे जैसे ही वह गांव गुरसिखरन और डसन्ना के बीच ईंट भट्ठे के पास पहुुची, एक पैशन प्रो बाइक पर सवार चार युवक उसे घसीटकर ईख के खेत में ले गए। जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

इस बीच छात्रा के पीछे-पीछे गांव से ट्यूशन जा रहे अंकुश नामक एक किशोर ने सारा माजरा देख लिए। अपनी साइकिल वहीं छोड़कर वह अपने गांव भागता हुआ पहुंचा और गांव वालों को सारी कहानी बताई। इसके बाद शोरशराबा करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुुचे। तब तक देरी हो चुकी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बादमाश वहां से भाग गए थे। 
घटनास्थल पर अंकुश और छात्रा की साइकिल पड़ी मिली। जबकि ईंख के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला। एक पैर में उसकी जींस पेंट फंसी थी और उसकी चुन्नी से गला घोंटा हुआ था।  घटना की जानकारी मिलने पर जब करीब नौ बजे थाने के एक एचसीपी व दो सिपाही मौके पर पहुंचे, तो उन्हेें देखते ही ग्रामीण भड़क उठे। 
उन्होंने पुलिस कर्मियों की गन्नों से पीटाई कर वहां से दौड़ाकर भगा दिया। ग्रामीण, पुलिस वालों के देरी से पहुंचने से भड़के हुए थे। इसी बीच वहां एसओ भी अपनी निजी जीप से पहुंचे, जिन्हें भी ग्रामीणाें ने नहीं बख्शा। उनकी जीप पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। 
खबर मिलने पर वहां कई थानों की पुलिस, पीएसी एवं एसपीआरए, एसडीएम व सीओ बुला लिए गए। इस बीच लोग डीएम-एसएसपी के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब सवा ग्यारह बजे एसएसपी जे रविंदर गौड़ के मौके पर पहुंचने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। फिर घटनास्थल से शव हटाया गया। 
एसएसपी ने किशोरी की अंत्येष्टि तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फारेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में किशोरी के ताऊ के बेटे ने दुष्कर्म व हत्या की धारा में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें