कुछ दिन पहले आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी थी कि आरोपी के खिलाफ अगर पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं की, तो वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेगी। बाद में युवती ने आरोपों को खारिज कर दिया था।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल के मुताबिक न्यायालय के समक्ष बयान में उपरोक्त शादीशुदा युवती द्वारा छेड़छाड़ की घटना से स्पष्ट इंकार किया गया था, वर्तमान में लड़की के परिजन द्वारा लड़की के पूर्व परिचित पड़ोसी व उसके परिवार के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर टप्पल थाने में दी है जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बच सकती थी युवती
जान गवां चुकी युवती बच सकती थी। कुछ दिन पहले जब उसने सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की बात कही थी। बाद में युवती द्वारा आरोपों से इंकार कर दिया था। अब पीड़ित परिवार उसी पड़ोसी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर पुलिस युवती के पहले वायरल वीडियो के बाद आरोपी पर ठोस कार्रवाई कर देती, तो शायद युवती को यह कदम न उठाना पड़ता और वह जीवित होती।
सांसद सतीश गौतम ने परिजनों को दी सांत्वना
घटना के बाद गुरुवार सुबह सांसद सतीश गौतम गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। युवती की मौत पर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। परिजनों को सांत्वना देने के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, सत्यप्रकाश, शिवकुमार चौहान, भीमा चौहान आदि लोग मौजूद रहे।