फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गरीब रथ 24 से और इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 28 से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते बंद ट्रेनों को फिर से संचालित करने का क्रम जारी है। अब गरीब रथ, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को शुरू किया गया है। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आनंद विहार-मधुपुरा हमसफर एक्सप्रेस का संचालन 22 जुलाई से होगा।
विज्ञापन

गरीब रथ 24 से, बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 28 जुलाई से चलेगी। आनंद विहार-मधुपुरा बिहार हमसफर एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पर दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज की ओर से आने वाली यही ट्रेन सुबह 9:53 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर आएगी। आनंद बिहार-जयनगर गरीब रथ अलीगढ़ जंक्शन पर 18:53 बजे आएगी और 18:55 बजे रवाना होगी। जयनगर-आनंद बिहार गरीब रथ 6:55 बजे आएगी। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पर 15:40 बजे आएगी। इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का होगा। बाकी सभी ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का अप-डाउन में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें