फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ, जयकारों के साथ निकाली जा रहीं विसर्जन यात्राएं

Tue, 17 Sep 2024 10:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामघाट रोड, रेलवे रोड, मसूदाबाद, नौरंगाबाद, छावनी, सुरेंद्र नगर आदि जगहों से विसर्जन यात्राएं निकल रही हैं। श्रद्धालु घरों व पंडालों से गणपति को लेकर अबीर-गुलाल उड़ाकर भजनों पर नाचते हुए गंगा घाट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव से गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में गणपति महोत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ..के जयकारों के साथ विसर्जन यात्राएं निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ गणपति को विदा करने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचे रहे हैं। 

विज्ञापन


17 सितंबर को रामघाट रोड, रेलवे रोड, मसूदाबाद, नौरंगाबाद, छावनी, सुरेंद्र नगर आदि जगहों से विसर्जन यात्राएं निकल रही हैं। श्रद्धालु घरों व पंडालों से गणपति को लेकर अबीर-गुलाल उड़ाकर भजनों पर नाचते हुए गंगा घाट पहुंच रहे हैं। भक्त गंगा घाटों पर पहुंचकर गणेश जी की आरती करेंगे, भोग लगाएंगे। उसके बाद विदा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गजानन को दी विदाई

अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन विसर्जन के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर महंत विनय नाथ, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, कामिनी, कृपा देवी, प्रतिमा, लकी वार्ष्णेय, अमर दीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा वार्ष्णेय महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल पर आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का भी समापन 16 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ हुआ। यहां अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री मनोज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक, गौरव वार्ष्णेय पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, विष्णु हरि गुप्ता आदि मौजूद थे। महानगर के रघुवीरपुरी स्थित मित्रनगर में हरिबाबू के निवास के पास विराजित भगवान गणेश का 16 सितंबर को विसर्जन किया गया। सौम्या शर्मा, उमा शर्मा, राम वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें