फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब रुकेगा खिलाड़ियों के फर्जी प्रमाण पत्र का खेल, सर्टीफिकेट पर होगा सेफ्टी क्यूआर कोड

Sat, 11 Mar 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस

सार

प्रतियोगिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों की डोपिंग जांच की रिपोर्ट में सबकुछ ठीक पाए जाने पर उनकी ई-मेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे। धांधली को रोकने के लिए फेडरेशन ने प्रमाण पत्र पर सेफ्टी कोड लगा दिया है। सेफ्टी कोड पर प्रतिभागी की तस्वीर सहित पूरी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
सेफ्टी कोड के बारे में बताते एएफआई प्लानिंग कमेटी अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला, मंडलीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए अब अलग-अलग संस्थानों को जिला एथलेटिक्स संघ से मुहर नहीं लगवानी पड़ेगी। इन प्रमाण पत्रों पर एक सेफ्टी कोड दिया जा रहा है। जिसमें संबंधित खिलाड़ी की सभी महत्वपूर्ण जानकारी होंगी। अभी ये व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं में लागू हुई है, जल्द ही प्रदेश, मंडलीय और जिला स्तर पर भी प्रमाण पत्रों में कोड की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा सभी प्रमाण पत्र खिलाड़ियों को उनके ईमेल पर दिए जाएंगे, ताकि उनको इसके लिए चक्कर न लगाना पड़े।

विज्ञापन


इससे फर्जी प्रमाण पत्र के खेल पर रोक लग जाएगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी पहल शुरू कर दी है। खेल कोटे से प्रवेश देने में अब विश्वविद्यालय को जिला एथलेटिक्स संघ को सत्यापन के लिए पत्राचार नहीं करना पड़ेगा। इस कोड के आने से पहले खिलाड़ियों के खेल प्रमाण पत्र को स्कैन कर नौकरी और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने की शिकायतें अलग अलग खेल फेडरेशन को मिलती रहती थीं। 
इस धांधली को रोकने के लिए फेडरेशन ने प्रमाण पत्र पर सेफ्टी कोड लगा दिया है। सेफ्टी कोड पर प्रतिभागी की तस्वीर सहित पूरी जानकारी रहेगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालय में खेल कोटे से प्रवेश के समय प्रमाण पत्रों के सत्यापन के मामले में संस्थाओं और विश्वविद्यालय प्रशासन को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


डोपिंग जांच के बाद ईमेल पर आएगा प्रमाण पत्र
प्रतियोगिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों की डोपिंग जांच की रिपोर्ट में सबकुछ ठीक पाए जाने पर उनकी ई-मेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे। पहले खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रमाण पत्र के सत्यापन में सचिव की हीलाहवाली की शिकायतें भी थीं। इनसे खिलाड़ियों को निजात मिल जाएगी।

प्रमाण पत्र पर सेफ्टी कोड राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लागू हो गया है। खिलाड़ियों के ई-मेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेज दिए जा रहे हैं। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। -डॉ. ललित भनोट, अध्यक्ष, प्लानिंग कमेटी एएफआई
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र पर सेफ्टी कोड लागू कर दिए गए हैं। अब यह प्रक्रिया प्रदेश और जिला स्तर के प्रमाण पत्र में भी जल्द अपनाई जाएगी। -शमशाद निसार, संयुक्त सचिव यूपी एथलेटिक्स संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें