फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मिशन फंड में मिले 117 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मिशन फंड में 930 करोड़ के सापेक्ष 117 करोड़ धनराशि आवंटित हुई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक डूडा को 2275 आवेदन प्राप्त हुए। छूटे हुए अभ्यर्थी 30 जून 2019 तक अपना आवेदन भरकर डूडा कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के सेवा भवन सभागार में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, जीएम जल सुचेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता निर्माण रमाकांत राम, कर निरीक्षक राजेश गुप्ता, स्मार्ट सिटी आफिसर मोहित मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी। इससे पहले फोन पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने पत्रकारों से बातचीत पर कहा कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी का गठन अगस्त 2017 में किया गया। इस परियोजना पर 2245 करोड़ रुपये की लागत खर्च होने का अनुमान है। इसमें स्मार्ट सिटी फंड के 930 करोड़ के सापेक्ष 117 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है।
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं और उनकी धनराशि
- सेंटर प्वाइंट और मैरिस रोड चौराहा सुधारी करण (10 करोड़)
- आईसीसीसी (आठ परियोजनाएं शामिल, जिसमें सर्विलांस, आप्टिकल फाइबर, ई गर्वेंनेंस आदि पर 117 करोड़)
- अचल तालाब सौंदर्यीकरण व सुधार योजना (25 करोड़)
- अलीगढ़ ड्रेन का पुनर्जीवन काम (5 करोड़)
अमृत योजना
इसके तहत 20 हजार पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 309 करोड़ की लागत से काम अलग अलग हिस्सों में चल रहे हैं।
अमृत ग्रीन स्पेस पार्क लागत 3 करोड़ रुपये
- आवास विकास कालोनी पार्क संख्या एक जेल रोड
- आवास विकास कालोनी पार्क संख्या दो जेल रोड
- सासनी गेट पार्क लोहिया पार्क, लोधी विहार
- आगर रोड आवास विकास कालोनी
- मानसरोवर कालोनी पीपल वाला पार्क
- ज्ञान सरोवर कालोनी पार्क
- चित्रगुप्त पार्क, एडीए कालोनी, आगरा रोड
- महात्मा गांधी पार्क, टीकाराम कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें