फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा लॉकडाउन : 18 से 31 मई के बीच मिले 77 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का पहला चरण जहां मरीज विहीन रहा तो चौथे लॉकडाउन ने हालत पतली कर दी। 18 से 31 मई के बीच चौथे लाक डाउन के दौरान सर्वाधिक 77 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। दो दिन में 25 मरीज संक्रमित पाए गए। चारों लॉक डाउन में कुल 15 मरीजों की मौत हुई। जबकि 86 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन किया गया था। पहला लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चला। इस दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर कड़ाई से लॉक डाउन के नियमों का पालन कराकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का खाता नहीं खुलने दिया। पहला मरीज मिर्जा चांदपुर में एक जमाती का मिला। हालांकि, प्रथम जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद फाइनल जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। लाक डाउन 2 में कोतवाली क्षेत्र में फैज मस्जिद उस्मानपाड़ा में फिरोजाबाद का एक जमाती 19 अप्रैल को पॉजिटिव मिला। 15 अप्रैल से तीन मई तक चले इस फेज में कुल 43 मामले सामने आए।
4 मई से 17 मई तक चले लॉक डाउन 3 में भी 43 मामले सामने आये। लेकिन 18 मई से 31 मई तक चले चौथे लाक डाउन में स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान 77 कोरोना मामले सामने आये। इनमें पिछले तीन दिनों में आये 25 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

16 की मौत और 86 ठीक हुए
आंकड़ों के अनुसार चारों लॉकडाउन के दौरान 16 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 86 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गये।
- चारों लाक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराकर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की गई है। एक जून से शुरू हुए अनलॉक फेज में भी इन्हीं नियमों तथा थर्मो स्क्रीनिंग कराकर महामारी पर नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें