फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल मंडी की चार दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके में जीटी रोड सारसौल स्थित फल मंडी में मंगलवार दोपहर को चार दुकानों में आग लग गई। इस दौरान दुकानों में रखा काफी कीमती माल जल गया। वहीं खबर पर पहुंची दमकलों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

सारसौल के ही रहने वाले शादाब की फल मंडी में आढ़त है। वे दोपहर में दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान शाम करीब चार बजे अचानक आसपास के लोगों ने उनकी दुकान में से आग की लपटें निकलती देखीं। लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस पर लोगों ने शोर मचा दिया। काफी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर तीन दमकल भी मौके पर आ गईं और शादाब भी वहां पहुंच गया। मगर तब तक आग ने शादाब के पड़ोसी जीशान, सोहिल, राशिद की दुकानों को भी चंगुल में ले लिया। इससे वहां भगदड़ के हालात बन गए। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद तीन-तीन दमकलों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानों में रखा काफी माल जल गया। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें