फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से वसूली में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने इगलास थाने की द्वितीय मोबाइल जीप पर तैनात एचसीपी(प्रोन्नत दरोगा) व तीन सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीनों के खिलाफ   हुई जांच में दोषी पाए जाने पर की गई है। 
विज्ञापन

वाकये के अनुसार पेट्रोल टैंकर के चालक इदरीश ने अधिकारियों के माध्यम से यह शिकायत की थी कि उसका टैंकर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। तभी रात में उससे थाने की द्वितीय मोबाइल जीप के स्टाफ से जबरन वसूली की। विरोध करने पर उसे धमकाया और उल्टा सीधा जेल भेजने तक की धमकी दी।
इस मामले में जब अधिकारियों से शिकायत हुई तो उन्होंने सीओ से जांच कराई। सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने गाड़ी नंबर के आधार पर रात में गाड़ी पर तैनात  रहे एचसीपी वीरी सिंह, जीप चालक अरविंद कुमार, सिपाही अजब सिंह व संजय सिंह निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें