फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर सर्राफ प्रधान और अतुल सीए सचिव निर्वाचित

Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
शेखर सर्राफ प्रधान और अतुल सीए सचिव निर्वाचित - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
बारहसैनी कॉलेज सोसायटी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के  लिए सोमवार को मतगणना हुई। इसमें प्रधान पद पर शेखर सर्राफ (चंद्रशेखर) ने अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय ठेकेदार को हराकर जीत हासिल कर ली। वहीं सचिव पद के लिए अतुल कुमार गुप्ता सीए ने प्रेमचंद गुप्ता को हराकर विजयश्री प्राप्त की है। अन्य पदाधिकारी भी अपने विरोधियों को परास्त कर जीते। रिजल्ट घोषित होते ही वहां प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने जोशीला स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बारहसैनी कॉलेज सोसायटी यहां एसवी डिग्री कॉलेज का संचालन करती है। इसका चुनाव काफी अहम माना जाता है। रविवार को इस सोसायटी के लिए यहां मतदान हुआ था। इसमें 4808 में से 3899 वोटरोें ने वोट डाले थे। चुनाव के  बाद मतगणना को लेकर काफी गहमागहमी थी। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया था। रविवार की रात से ही कई प्रत्याशी व उनके समर्थक  मतदान स्थल के बाहर जमे थे।
सोमवार की सुबह मतगणना होने से पहले ही वहां काफी लोगों का जमावाड़ा लग गया। हर किसी की नजर परिणामों पर थी। अलग-अलग गुट में बंटे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़क न इस दौरान बढ़ी हुई दिखाई दी। हर किसी को जीत की आस थी। शाम होने पर वहां सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए, लेकिन विभिन्न पदाधिकारियोें के परिणाम देर रात को घोषित हुए। इस दौरान कई राउंड मतगणना हुई। जब-जब निर्वाचन अधिकारी राउंड के हिसाब से परिणाम घोषित करते।
विज्ञापन

वैसे ही ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थक वहां नारेबाजी करने लगते। यह क्रम देर रात तक चला। वहां पुलिस फोर्स के भी इंतजाम रहे और शोर-शराबा होता रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार वार्ष्णेय व उनक ी टीम ने चुनाव परिणाम घोषित किए।
यह रहे नतीजे
 प्रधान पद के लिए चंद्रशेखर सर्राफ ने 2591 वोट पाकर देवेंद्र कुमार ठेकेदार को हराया। देवेंद्र कुमार ठेकेदार को 1208 वोट मिले। इसी क्रम में सचिव पद के लिए अतुल कुमार गुप्ता ने 2076 वोट हासिल कर पीसी गुप्ता को परास्त किया। पीसी गुप्ता को 1589 वोट मिले। उपप्रधान  वरिष्ठ पद के लिए दिनेश कुमार वार्ष्णेय ने 1687 वोट प्राप्त कर विजयश्री प्राप्त की। दूसरे स्थान पर 1507 वोट हासिल कर वीरेंद्र कुमार भैयाजी रहे। उपप्रधान जूनियर पद के लिए सजन कुमार गुप्ता ने 1750 वोट प्राप्त कर नवीन प्रकाश गुप्ता को हराया। नवीन को 1621 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता (संजय कृष्ण) ने 2174 वोट प्राप्त क र जीत हासिल की।  उन्होंने राजकुमार सीएल को हराया। राजकुमार को 1521 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए सर्वाधिक 1717 वोट पाकर गौरव वार्ष्णेय सीए को प्रथम व 1664 वोट पाने वाले नितिन कुमार घुट्टी को द्वितीय विजयी घोषित किया गया है। इस पद पर प्रत्याशियों में से सर्वाधिक मत पाने वाले प्रथम व द्वितीय को संयुक्त सचिव चुना जाता है।
यह चुने गए 14 सदस्य
बारहसैनी कॉलेज सोसायटी के 14 सदस्य भी चुनाव के दौरान निर्वाचित हुए। वैसे तो सदस्य पदों के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था लेकिन वोट संख्या के आधार पर 14 सदस्य चुने गए। इनमें अमन कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, आकाशवीर वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार पम्मी, डॉ.कौशल किशोर, मीनू रानी, रंजना गुप्ता, उमेशचंद, अतुल कुमार वार्ष्णेय, प्रद्दुल कुमार वार्ष्णेय, धीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, राजेंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार शामिल हैं।
-मैं तीसरे प्रयास के बाद यह चुनाव जीता हूं। समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसमें खरा उतरेंगे। सबसे पहले सर्वोत्तम नॉक (एनएएसी) मूल्यांकन के लिए प्रत्यनशील रहेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अतिमहत्वपूर्ण आर्थिक अनुदान प्राप्त करने के लिए नियमानुसार सभी पात्रताएं पूरी कराएंगे।- चंद्रशेखर सर्राफ प्रधान
-पहली प्राथमिकता नॉक मूल्यांकन का प्रयास होगा। महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और बनाए रखने के लिए कोशिश की जाएगी। जहां भी सोसायटी की संपत्ति हैं। उनके रख-रखाव और वृद्धि के  लिए प्रयास किए जाएंगे। यह भी कोशिश होगी कि कॉलेज में स्ववित्तपोषित कोर्स  आएं और विद्यार्थियों को इनका लाभ मिले।---अतुल कुमार गुप्ता सीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें