फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव मझोला में हुए दो सड़क हादसे, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगीरी के गांव मझोला पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल हो गया। बंबा पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी क्षेत्र के गांव मझोला में अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायल कासगंज जिले निवासी है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव लहरा सलेमपुर निवासी संतोष पुत्र लटूरी सिंह अलीगढ़ से बाइक पर 12 मार्च की शाम को अपने घर जा रहे थे। थाना गंगीरी के गांव मझोला पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है।

करीब आधा घंटे बाद ही इसी गांव के बंबा पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव कासगंज के थाना ढोलना निवासी देवेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे बाइक सवार गांव चांदगढ़ी निवासी बिशंभर सिंह व देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें