टप्पल निवासी दो महिलाओं से 17 बीघा जमीन बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
टप्पल के मोहल्ला पल्लेदार निवासी राजवाला पत्नी रूपेश सिंह व कुसुमा पत्नी अतर सिंह को अपनी जमीन बेचने से जो रकम मिली, उससे जमीन खरीदने के लिए उनकी ग्राम दहौड़ा निवासी आनंद कुमार से बात हुई। आनंद ने बताया कि गांव के संदीप व रीना अपनी खेती की 17 बीघा जमीन बेच रहे हैं। जमीन का सौदा करके 75 लाख की धनराशि नकद लेने के बाद आरोपी खैर से अपने वकील के साथ रजिस्ट्री करने सब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गए। रजिस्ट्री से पूर्व खरीदारों को कागजातों पर शक हो गया।
छानबीन करने पर पता चला कि यह वह लोग नहीं हैं, जिनके नाम जमीन है। घटना के बाद कथित विक्रेता संदीप व रीना निवासीगण दहौड़ा थाना गोंडा व उनके साथी नलिन, कुलदीप व अन्य छह लोग मौके से भाग गए। ठगी के शिकार लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सीओ भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पीड़िता राजबाला पत्नी रूपेश के प्रार्थनापत्र पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।