फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बनेंगे चार नए वृहद गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

जिले में चार नए वृहद गो संरक्षण केंद्र बनेंगे। इनमें से खैर व कोल में एक-एक तथा इगलास क्षेत्र में दो केंद्र बनेंगे। दो केंद्रों का निर्माण पैक्स फैड एवं दो का निर्माण सिडको संस्था करेगी। निर्माण के लिए टेंडर अगले सप्ताह तक निकल जाएंगे। बजट की प्रथम किस्त का 2.40 करोड़ रुपया आ चुका है।
इन केंद्रों के निर्माण के बाद जिले में वृहद गो संरक्षण केंद्रों की संख्या छह हो जाएगी। गो संरक्षण के लिए जिले में ओंगर नगला राजू एवं बिजौली के गांव नवीपुर में पहले से ही वृहद गो संरक्षण केंद्र संचालित हैं। प्रशासन ने चार नए गो संरक्षण केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह केंद्र खैर तहसील के गांव लक्ष्मणगढ़ी, कोल तहसील के गांव नेहरा, इगलास के गांव बड़ा खुर्द एवं गोंडा के गांव मजूपुर सुबकरा में बनेंगे। इन सभी केंद्रों में 500-500 गोवंश रह सकेंगे।
विज्ञापन

हर केंद्र के निर्माण में 1.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खैर तहसील में पहले गो संरक्षण केंद्र के लिए गांव पालर में जमीन तलाशी गई थी। लेकिन इस जमीन के झील क्षेत्र में होने के चलते इसे रद्द करते हुए गांव लक्ष्मणगढ़ी में करीब दो हेक्टेयर जमीन तलाश ली गई। कोल तहसील के लोधा ब्लाक के गांव नेहरा में केंद्र के लिए 3.598 हेक्टेयर, इगलास के गांव बड़ा खुर्द में दो हेक्टेयर तथा गोंडा के गांव मजूपुर सुबकरा में 1.671 हेक्टेयर जमीन में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में चार नए वृहद गो संरक्षण केंद्र स्वीकृत हो गए हैं। सरकार से हर केंद्र के निर्माण के लिये प्रथम किस्त का 60-60 लाख रुपया आ चुका है। यह पैसा कार्यदायी संस्था के खाते में
स्थानांतरित हो चुका है। मजूपुर सुबकरा में काम शुरू हो गया है। जल्द ही टेंडर निकालकर अन्य केंद्रों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
- डा. चंद्रवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें