दिल्ली के सौरभ विहार जैतपुर में रहकर जॉब करने वाली युवती मूल रूप से अकराबाद क्षेत्र की है। यहां एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात पालीमुकीमपुर की एक युवती से हो गई। दोनों में दोस्ती से बात शुरू हुई और प्यार में बदल गई।
अलीगढ़ की पालीमुकीमपुर क्षेत्र में दिल्ली की युवती पर हमले की घटना में नया मोड़ आ गया है। युवती की मानें तो समलैंगिक संबंधों में वह अपनी प्रेमिका से मिलने आई थी। जिसका प्रेमिका के परिवार ने विरोध जताते हुए उस पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों युवतियों के बयान दर्ज कराकर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली के सौरभ विहार जैतपुर में रहकर जॉब करने वाली युवती मूल रूप से अकराबाद क्षेत्र की है। यहां एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात पालीमुकीमपुर की एक युवती से हो गई। दोनों में दोस्ती से बात शुरू हुई और प्यार में बदल गई।
समलैंगिक रिश्तों की भनक यहां की युवती के परिवार को हो गई तो उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। इस पर इस युवती ने दिल्ली की युवती को खबर देकर बुलाया कि वह उसे यहां से साथ ले जाए। इसी क्रम में दिल्ली से युवती कार लेकर आई थी।
विज्ञापन
इसी बीच यहां की युवती के परिवार को खबर लग गई और उस पर हमला बोल दिया। फिलहाल घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में उसकी प्रेमिका के पिता सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओ पालीमुकीमपुर के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।