फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी की चार वारदात, निशाने पर रहे त्योहार मनाने गए लोगों के बंद मंकान, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 08:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस के दोदपुर एमबी क्वार्टर में चोरों ने बंद मकान से चोरी कर ली गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी का स्कैच बनवाकर चस्पा करा दिया। पहचान होने पर एक आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर बंद मकान चोरों के निशाने पर रहे। अलीगढ़ महानगर में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात 1
एटा के निधौलीकला क्षेत्र के गांव धोलेश्वर निवासी नवीन पचौरी अलीगढ़ में एक निजी फर्म में एकाउंटेंट हैं और यहां परिवार के साथ महुआखेड़ा क्षेत्र के वैष्णो रायल सिटी कॉलोनी में रहते हैं। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट मेंं उन्होंने बताया कि वह दीपावली पर परिवार के साथ गांव गए थे। घर की देखरेख के लिए पड़ोसी मित्र को कह दिया था। मंगलवार को मित्र के बेटे की तबीयत खराब हो गई तो वे अपने घर पर ही रुक गए। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 25000 रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने कॉलोनी के ही एक अन्य घर में भी चोरी की। वहां से ताला तोड़कर साइकिल, पंखा, गैस सिलिंडर और अन्य समान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वारदात 2
सिविल लाइन क्षेत्र के तस्वीर महल इलाके में डिबाई के बहादुर सिंह सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह भी त्योहार पर अपने गांव चले गए। बाद में इनके मकान का ताला तोड़कर 34 हजार रुपये जेवरात चोरी कर लिए।एसएचओ पंकज मिश्रा के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात 3
महानगर के क्वार्सी इलाके की निधिवन कालोनी के सतीश गुप्ता बृहस्पतिवार को परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे, तभी उनके घर में चोरी के इरादे से युवक साजिद अली निवासी बेगपुर घुस गया, जिसे पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ नरेंद्र शर्मा के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

वारदात  4
देहली गेट के अशोक नगर निवासी कमल वार्ष्णेय की बारहद्वारी पर किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर की रात चोर उनकी व पड़ोसी की दुकानों से करीब दो हजार रुपये के सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्जकर लिया है।

विज्ञापन

स्कैच ने पकड़वाए घर से जेवरात चोरी करने के आरोपी

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस के दोदपुर एमबी क्वार्टर में 18 अक्तूबर को चोरों ने बंद मकान से चोरी कर ली गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी का स्कैच बनवाकर चस्पा करा दिया। पहचान होने पर एक आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार वादी मुकदमा मो.अजीम ने बताया कि इस मकान में उनकी बहन खुशनुमा रहती है। वे पिछले दिनों गांव चली गई थी, तभी 18 अक्तूबर की रात घर से चोर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। 20 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। स्कैच की मदद से आरोपी की पहचान गोविंद नगर चंदनिया के प्रदीप शर्मा के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदीप पर चोरी के कई मुकदमे हैं। उसने चंदनिया के भुवनेश की दुकान पर जेवरात बेचना स्वीकार किया है। वहां से माल बरामद कर भुवनेश को भी पकड़ा गया। माल बरामदगी के आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें