फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में चार करोड़ की शराब-बीयर बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन बाद खुली शराब व बीयर की दुकानों पर मंगलवार सुबह से ही भीड़ होने लगी। लोगों ने सामाजिक दूरी भूल कर पहले अपना पसंदीदा ब्रांड लिया और उसके बाद तेजी से घर रवाना हो गए। सुबह दस बजे से खुली दुकानों में 12 बजे तक भीड़ रही, इसके बाद भी ग्राहक आते जाते रहे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक तीन घंटे में ही जिले में लगभग 4 करोड़ रुपये की शराब, बीयर बिक गई। जिससे आबकारी विभाग को लगभग 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सामान्य दिनों में जिले में लगभग 75 करोड़ रुपये का राजस्व शराब और बीयर की ब्रिकी से प्राप्त होता है।
पहली मई से ही शराब और बीयर की दुकानें कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद थी। शौकीनों को दस दिनों से इन दुकानों के खुलने का बेसब्री से इंतजार था। मंगलवार सुबह मास्क लगाए हुए सैकड़ों लोग इन दुकानों की लाइन में दिखे। किसी ने दो, किसी ने चार तो किसी किसी ने दस दस बोतलें खरीदीं।
विज्ञापन

इस दौरान अपनी बारी का इंतजार करना भी लोगों ने मुनासिब नहीं समझा और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाना भूल गए। लगभग तीन घंटे में ही लोगों ने 4 करोड़ रुपये की शराब खरीद डाली। शराब की बीयर की दुकानों में लगी लाइन में कई प्रतिष्ठित लोगों के नौकर, ड्राइवर और अन्य स्टाफ भी नजर आया।
अधिकांश लोगों को आशंका थी कि कहीं फिर से दुकानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद न कर दिया जाए। इसलिए अधिकांश लोगों ने रोजाना इस्तेमाल का हिसाब लगा कर एक हफ्ते की खरीददारी कर ली। इस बीच सुबह से ही लोगों के फोन घनघना रहे थे तो व्हाटसएप पर भी संदेश आ रहे थे। लोगों को नींद से जगा कर इन दुकानों पर भेजा गया कि कहीं देर न हो जाए।
हालांकि किसी भी दुकान में कोई मारपीट आदि की घटना की सूचना नहीं आने से आबकारी विभाग ने राहत की सांस ली है। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि दस बदन बाद खुली दुकानों में मंगलवार को तीन घंटे में लगभग 4 करोड़ की बिक्री हुई है। जिससे 2.40 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। महीने में विभाग को औसतन 75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें