फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल: मक्खन लगी ब्रेड और फल मिलने चाहिए, मरीजों को मिल रहीं सूखी रोटियां और पानी जैसी दाल

Sun, 31 Aug 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

30 अगस्त को अमर उजाला की टीम ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की पड़ताल की। दीनदयाल अस्पताल (डीडीयू) के वार्ड संख्या पांच में दोपहर करीब एक बजे भोजन के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने वार्ड में घूम-घूम कर आवाज लगाई। वार्ड के बाहर एक टोकरी में रोटी और बाल्टी में उर्द-मसूर की दाल रखी थी।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल अस्पताल में भोजन के लिए लगी तीमारदारों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में भर्ती मरीज को सुबह के नाश्ते में मक्खन लगी ब्रेड और फल मिलने चाहिए। लेकिन जिला अस्पताल से तो नाश्ता गायब ही हो गया है। दोपहर के खाने में भी पानी जैसी दाल, सब्जी और सूखी रोटी दी जा रही है। नियम तो मरीज के साथ आने वाले एक तीमारदार को भी खाना उपलब्ध कराने का है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।

विज्ञापन


30 अगस्त को अमर उजाला की टीम ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की पड़ताल की। दीनदयाल अस्पताल (डीडीयू) के वार्ड संख्या पांच में दोपहर करीब एक बजे भोजन के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने वार्ड में घूम-घूम कर आवाज लगाई। वार्ड के बाहर एक टोकरी में रोटी और बाल्टी में उर्द-मसूर की दाल रखी थी। मरीज के तीमारदार कतार लगकर खड़े गए। बुजुर्ग व्यक्ति ने टोकरी से एक मरीज को चार रोटी और कटोरी में दाल देना शुरू किया। 20 से 25 मिनट में खाना बांट कर समाप्त कर दिया। इस बारे में टीम ने मरीजों से बातचीत की तो पता चला कि सुबह का नाश्ता तो आता ही नहीं। दोपहर और शाम का भोजन आता है।

अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले मेन्यू की जानकारी नहीं है। इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लें।-रचना, डायटिशियन
दो दिनों से अस्पताल में मरीज को लेकर भर्ती हूं। सुबह में नाश्ता नहीं मिला। दोपहर में सूखी रोटी-दाल और शाम को सब्जी-रोटी मिलती है। मिठाई और फल नहीं मिलता है।-करन, तीमारदार

विज्ञापन

अस्पताल में पिता का उपचार चल रहा है। सिर्फ रोटी-दाल और कभी-कभी दलिया मिलता है। ब्रेड, मक्खन और फल आदि नहीं मिलता।-डाली, तीमारदार
पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। खाने के नाम पर सिर्फ दाल-रोटी दिया जा रहा है। सुबह में नाश्ता तो कभी नहीं मिला।-मो. अकरम, तीमारदार
अस्पताल में खाना सिर्फ दाल-रोटी ही आता है। कभी-कभार बैगन की सब्जी आ जाती है। इसके अलावा कुछ नहीं आता है।-राजकुमार, तीमारदार
अस्पताल में मेन्यू के अनुसार की भोजन दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो गलत है। यह गंभीर विषय है। इसके लिए जांच कराकर कर संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा।-जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन

मरीज और एक तीमारदार को भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसा न किया जाना गलत है। मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार की भोजन दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, डीडीयू अस्पताल


यह शामिल है अस्पताल के मेन्यू में

  • दलिया
  • खिचड़ी
  • सब्जी मौसम के अनुसार
  • दाल व रोटी
  • केला, 
  • सेब
  • मक्खन
  • ब्रेड
  • अंडा
  • चीकू
  • पपीता
  • लड्डू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें