116 दूल्हों की भव्य बरात और वहां के उत्सव के माहौल को देख योगी सरकार में राजस्व मंत्री अनूप प्रधान भी खुद को रोक नहीं सके और वो भी झूमने लगे। इतनी ही नहीं सांसद सतीश गौतम भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह, आनंद शर्मा उर्फ मोनू के साथ खैर चेयरमैन सजंय शर्मा ने भी बरातियों के साथ जमकर ठुमके लगाए और बारातियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रघुतिलक गोड पूर्व चेयरमैन, चौधरी शशी सिंह, राकेश जैन, एक्स आर्मी के पदाधिकारी, रेखा शर्मा पूर्व चेयरमैन, राकेश मोर्चा पूर्व चेयरमैन पति, कपिल गौतम, देवेन्द्र शर्मा, करन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
कई थानों की पुलिस फोर्स ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम की भव्यता और उसमें शामिल होने वाले लाखों की भीड़ देख कई थानों की पुलिस फोर्स ने ट्रेफिक के साथ अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। कई किलोमीटर की सामूहिक बरात में भारी भीड़ से कई घंटे तक अलीगढ़-पलवल रोड जाम रहा। जिसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रूट भी डायवर्ट किया गया। एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ खैर राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के साथ टप्पल, चंडौस, पिसावा, लोधा, मडराक, गोंडा, इगलास, विजयगढ़, छर्रा व अलीगढ़ पुलिस लाइन आदि थानों की पुलिस फोर्स ने कानून व्यवस्था को संभाला।
इतने बड़े आयोजन को सफाल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं में जुटे सहयोगियों, निमंत्रण पर पधाने माननीयों व दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आए सभी क्षेत्रीय जनता का दिल से आभार धन्यवाद। श्रीराम की कृपा से मैं जनता की सेवा करता रहूं यही मेरी कामना है
- संजय शर्मा, आयोजक व चेयरमैन खैर