अतरौली में लोगों के साथ होली खेलते पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी चौधरी, विधायक सुरेंद्र द
- फोटो : samvad
सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को होली मिलन समारोह किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों के साथ पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक सुरेंद्र दिलेर ने फूलों की होली खेली।
ऋषिपाल सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह से भाईचारा बढ़ता है। होली पर गले मिलकर एक-दूसरे से गिले शिकवे दूर किए जाते हैं। लोग इस बात को अमल में लाएं और गांव व परिवार में भाईचारा बढ़ाएं। हरेंद्र नागर और ज्ञानेंद्र सरधना ने रागिनी गाकर कार्यक्रम में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उपेंद्र पलावत, अंशू अग्रवाल, बिजौली प्रमुख उमेश यादव, बोधपाल सिंह, विश्वेंद्र चौधरी, राजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी, उमेश राघव, तपेश चौधरी, कमल अग्रवाल, अमित राघव आदि मौजूद रहे।