फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौड़ियागंज में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत

विज्ञापन
यश का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा कौड़ियागंज में रविवार देर शाम घर के सामने खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक बच्चे के परिजनों से जानकारी ली है।
विज्ञापन

कस्बा कौडि़यागंज निवासी विपिन कुमार ने बताया है कि रविवार की देर शाम करीब आठ बजे उसका दूसरे नंबर का दो वर्षीय बेटा यश अपने घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का ही एक चालक ट्रैक्टर लेकर आया, जिसने बच्चे के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बच्चा घायल हो गया। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता का आरोप है कि घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें