फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: गुलिस्तान-ए-सैयद में पुष्प प्रदर्शनी का समापन, गुलाब-कोलियस और क्राइसोथिस्म फूलों का रहा जलवा

Sun, 17 Dec 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। गुलाब-कोलियस और क्राइसोथिस्म फूलों का प्रदर्शनी में जलवा रहा। विभिन्न वर्गों में 46 प्रथम, 48 द्वितीय, 41 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी में फूलों को निहारती युवती - फोटो : रूपेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के भूमि और उद्यान विभाग की ओर से आयोजित गुलिस्ताने सैयद में गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब फूलों की प्रदर्शनी 2023 का समापन हो गया। गुलाब-कोलियस और क्राइसोथिस्म फूलों का प्रदर्शनी में जलवा रहा।

विज्ञापन


गुलिस्ताने सैयद को सालेहा फारूकी रनिंग कप, वाइस चांसलर लॉज को वाइस चांसलर रनिंग कप, गुलिस्ताने सैयद को प्रो. बीए खान रनिंग कप सर्वश्रेष्ठ गुलाब, इंजीनियरिंग कॉलेज को ताहिर हुसैन रनिंग कप सर्वश्रेष्ठ कोलियस, प्रो वाइस चांसलर लॉज को बीएच हाशमी रनिंग कप क्राइसोथिस्म, गुलिस्ताने सैयद को प्रो. सुहैल अहमद रनिंग कप क्राइसोथिस्म व गुलाब प्रदर्शनी, विक्टाोरिया गेट नर्सरी को सफदर अब्बास मेमोरियल रनिंग कप मिला। 18 दिसम्बर को गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर गमलों को विक्रय किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. वजाहत हुसैन, मानद अतिथि प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रो. अनवर शहजाद, जावेद सईद, डॉ. सलमान खलील, आरएएफ के कमांडेंट राजवीर सिंह, प्रो. एसएम जावेद, प्रो. मुनीर, डॉ. बिलाल तफसीर आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विभिन्न वर्गों में 46 प्रथम, 48 द्वितीय, 41 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं के नामों की घोषणा भूमि और उद्यान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने की। डॉ. तारिक आफताब ने आभार जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें