फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धनीपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू करायी जाएगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होने में हो रही देरी की वजह जानने के लिए शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ धनीपुर के एयरपोर्ट पर बैठक की। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही देरी की जानकारी ली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट की चाहरदीवारी व वॉच टॉवर का निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपया खर्च होगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेेजा जा चुका है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहले चरण में यहां से 19 सीटर विमान की शुरूआत होनी थी, लेकिन सरकार अब यहां से इससे बड़े विमान संचालन पर विचार कर रही है। शासन स्तर पर इसकी लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए आस -पास के गांव बोरना, निजामतपुर व खानगढ़ी की 300 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जानी है। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान छोटी - मोटी खामियां मिलीं हैं। जिनके सुधार के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। वे सोमवार को इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ जाकर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें