फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन सड़क हादसे, चार कांवड़ियों सहित पांच घायल, दो मेडिकल रेफर

Tue, 15 Jul 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सावन में इन दिनों कांवड़िया कांवड़ यात्रा पर हैं। वे रास्ते में सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। अलीगढ़ जनपद के चार सड़क हादसों में चार कांवड़ियों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट कल्याण मार्ग पर 13 जुलाई की रात सड़क हादसे में दो कांवड़िया सहित तीन लोग घायल हो गए। एक कांवड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के गांव विसावनपुर निवासी प्रकाश कांवड़ लेकर नरौरा से आ रहे थे। 13 जुलाई की रात करीब दो बजे कस्बे के पैंठ चौराहे के पास बाइक पर सामने से जा रहे कांवड़िया सोनू निवासी नागल थाना राया जिला मथुरा और धर्मेंद्र चौधरी निवासी मांट रोड राया उनसे टकरा गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

वहीं 13 जुलाई रात करीब 10:30 बजे अवंतीबाई चौराहे के निकट ढाबे के पास कांवड़ लेकर जा रहे अनुराग निवासी जयगंज थाना सासनी को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं गांव गहतोली निर्मल निवासी गोपाल यादव 13 जुलाई की रात करीब 11.20 बजे मथुरिया ढाबा डुकरिया वाली प्याऊ के निकट बाइक फिसलने से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें