फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे पलटा कंटेनर, छह घायल

Tue, 15 Jul 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब चार बजे हाईवे पर कंहोई कट के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गभाना थाना पुलिस के अनुसार उन्नाव जनपद के गांव चितवली थाना माथी निवासी कंटेनर चालक शिवशंकर रविवार की दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने कंटेनर में सवारियां बिठा रखी थीं। कंहोई कट के पास किसी वाहन से बचने की कोशिश में कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर सवार सिलेंद्र, जयप्रकाश निवासी घुमरिया थाना रिजोर जनपद एटा, दिलीप की पत्नी गीता, अजय निवासीगण कुटरा थाना बिल्हौर कानपुर और चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कंटेनर को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे से हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें