फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एचएसआरपी के बिना दो स्लीपर बसों का जारी नहीं हुआ फिटनेस प्रमाणपत्र

विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर में बिना एचएसआरपी फिटनेस कराने के लिए पहुंची स्लीपर बस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
परिवहन विभाग कार्यालय में मंगलवार को एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के बिना दो स्लीपर बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बस मालिक को पहले एचएसआरपी लगवाने और टूटे हुए कांच को बदलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही फिटनेस की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि दो स्लीपर बस (यूपी 81 सीटी 6366 व 6367) पंजाब में चलती हैं। सोमवार को यह बसें अलीगढ़ आरटीओ दफ्तर फिटनेस के लिए पहुंची। किसी वजह से काम न होने के चलते मंगलवार को इनकी फाइल कार्यालय में आईं। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने मौके पर दोनों स्लीपर बसों का मुआयना किया तो काफी खामियां मिली। बसों में एचएसआरपी नहीं थी। कांच टूटे हुए थे। इतना ही नहीं, बस के अगले हिस्से पर पीले रंग पर नंबर अंकित था। जबकि बस के पीछे सफेद प्लेट पर बस नंबर अंकित था। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बस मालिक को कह दिया कि पहले काम पूरा कराकर आएं। तभी फिटनेस हो सकेगी। रंजीत सिंह ने बताया कि बस के शीशे टूटे हुए थे। एचएसआरपी नहीं थी। फिटनेस कराने से पहले खामियां दुरुस्त कराने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें