फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलाव ताप रहे किशोरों पर फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जीवनपुर में सोमवार की शाम घर के बाहर अलाव पर ताप रहे किशोरों पर बाइक सवार दो युवकों ने फायर कर दिया, जिसमें एक किशोर घायल हो गया। घायल को गोंडा सीएचसी में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि गांव जीवनपुर निवासी भूपेंद्र का बेटा प्रशांत उर्फ भोला (16) शाम करीब 6:00 बजे अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था, पास में उसके दो हमउम्र दोस्त पुष्पेंद्र और मोरा भी बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक पर मुंह पर कपड़ा लपेटे दो बाइक सवार युवक आए और अलाव ताप रहे किशोरों पर फायर कर भाग गए। गोली भोला के कनपटी के पास से निकली लेकिन उसके छर्रे लगने से वह घायल हो गया। किशोर को गोली लगने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन किशोर को लेकर गोंडा सीएचसी पहुंचे जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार हमलावर गांव में आज दिन में दो बार राउंड लगाकर एक तरह से रैकी करके गए थे, उनका कहना था कि भूपेंद्र या पास में बैठे बच्चों के परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है, बच्चे पढ़ने जाते हैं, वहीं घायल के परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे थे। थाना पुलिस के एसएसआई उदयवीर सिंह का कहना है कि बाइक सवारों की तलाश के लिए सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जीवनपुर में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें आग ताप रहा एक लड़का भोला छर्रे लगने से घायल हुआ है। बाइक सवार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। मौके पर शांति कायम है। महेश कुमार सीओ इगलास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें