फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फेल: खेरेश्वर चौराहे पर फायरिंग करने वाले अभी भी आजाद, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, घायल ने दी तहरीर

Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार के पहियों से निकले कीचड़ के छींटे वहां से गुजर रहे बाइक सवारों पर पड़ गए। इसी विवाद में बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुलाकर कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। बाइक सवार युवकों ने पिस्टल लहराते हुए फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 सितंबर की दोपहर को लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले युवक अभी तक आजाद घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर भले ही इनकी तस्वीरें दौड़ रहीं हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना में गोली लगने से घायल हुए जितेंद्र उर्फ बबलू के भाई रामू ने तहरीर दे दी है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के पास इलाके के ही गांव केशोपुर जोफरी निवासी नवीन कुमार स्काॅर्पियो से दवा लेने गांव नेहरा जा रहा थे। तभी थाना रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा से लोधा की तरफ मुड़ते वक्त कार के पहियों से निकले कीचड़ के छींटे वहां से गुजर रहे बाइक सवारों पर पड़ गए। इसी विवाद में बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुलाकर कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। खेरेश्वर चाैराहा के रामू उर्फ रामकुमार के भाई बबलू और बेटे धीरज ने दोनों पक्षों को अलग करा दिया। कुछ देर बाद बाइक सवार अपने साथियों के साथ आए।

बाइक सवार युवकों ने पिस्टल लहराते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली जितेंद्र उर्फ बबलू के कान को छूती हुई निकल गई। दूसरी गोली हाथ को जख्मी करते हुए निकल गई। धीरज के सिर में चोट लगी। इस मामले में लोधा थाने के एसआई पुनीत कुमार ने कुलदीप सिंह सिरोही, हर्ष, गुलशन, राजा सिरोही, समीर सिरोही निवासी बन्नादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी प्रकरण में रामू उर्फ रामकुमार ने शुक्रवार को थाना लोधा में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि प्रकरण में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


खाकी का भी खौफ नहीं था इन युवकों को
खेरेश्वर चौराहे पर उस वक्त एक दरोगा मौजूद था। कुछ फासले पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। लेकिन यहां तो हमलावरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था। खुलेआम हथियार लहराते रहे। खास बात यह है कि वहां मौजूद दरोगा तो इन्हें रोकने या टोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाता रहा। अगर वह इन्हें ललकारता तो यह फायरिंग न करते। इस मामले में एसटी सिटी का कहना है कि दरोगा की भूमिका की जांच की जा रही है। वैसे जो अब तक पता चला है उसके मुताबिक दरोगा वहां अकेला था। जबकि हमलावरों की संख्या काफी थी। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें