फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद पुल पर कार में लगी आग, घंटे भर जाम

Thu, 30 Mar 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
छर्रा अड्डे पुल पर जलती हई कार की आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क इलाके में बुधवार दोपहर बाद नौरंगाबाद फ्लाईओवर पर एक कार में आग लगने से भगदड़ मच गई। चालक ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह खाक हो गई। इस कारण जीटी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग बुरी तरह बिलबिला कर रह गए।
विज्ञापन


एटा के रहने वाले प्रवीन चौहान एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को वह अपनी कार से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पहुंचे। वह काम निपटाने के बाद लौट रहे थे। नौरंगाबाद फ्लाईओवर के बीच में पहुंचने पर अचानक इंजन से धुआं उठने लगा।

किसी तरह प्रवीन बाहर निकलकर आए और मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग मदद को पहुंचे तब तक लपटे उठने लगीं जिससे वहां अफरातफरी मच गई। फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ी को पहुंचने में करीब पौन घंटा लगा। तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। इस बीच एक घंटे तक लगे जाम में लोग गर्मी के चलते बिलबिला कर रह गए। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें