फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: वैगनआर के शीशे बंद करने के बाद फटी बैटरी, लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर हुई राख

Fri, 21 Jun 2024 02:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के न्यू आरके पुरम में खड़ी हुई वैगनआर में बैटरी के फटने के बाद आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग लगने से वैगेनआर गाड़ी जलकर हुई राख - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना अंतर्गत न्यू आरके पुरम में सड़क किनारे खड़ी हुई वैगनआर में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी में आग लगने का कारण बैटरी का फटना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वैगनआर नंबर UP81T3202 के स्वामी प्रेम किशोर भारद्वाज ने अमर उजाला को बताया कि 21 जून की सुबह काम से गाड़ी को लेकर रामघाट रोड गया था। वहां से लौटकर आने पर गाड़ी के सभी शीशे बंद किए और गाड़ी का लॉक कर घर आया। 12 बजे के लगभग गाड़ी बैटरी अचानक तेज आवाज के साथ फट गई। जिससे गाड़ी के अगले हिस्से में आग लगना शुरू हो गई। बड़ी तेजी से आग ने पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बैटरी फटने की आवाज और गाड़ी में आग लगने पर गली के सभी लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगी। घटना की सूचना दमकल को दी गई। दमकल लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक अधिकतर आग पर काबू पा लिया गया। यह तो गनीमत रही कि घटना में केवल वैगनआर ही जलकर राख हुई, पर कोई झुलसा नहीं। बंद गाड़ी की जगह अगर चलते समय यह हादसा हुआ होता तो कुछ भी हो सकता था। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर थाना व पुलिस चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें