ट्रेन नंबर 15558 अप अमृत भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची थी। चालक ने ट्रैफिक कंट्रोलर व स्टेशन मास्टर कार्यालय को बताया कि इंजन के पिछले पेंटो के कंट्रोल पैनल बॉक्स (ओएचई लाइन से इंजन में करंट की आपूर्ति करने वाला सिस्टम) में तेज आवाज के साथ आग लग गई है। शार्ट सर्किट से ऐसा हुआ है।
बिहार के दरभंगा से आनंद बिहार दिल्ली जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में 21 जून शाम अचानक आग लग गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन को अलीगढ़ के तीन नंबर प्लेटफार्म पर रोका गया। आग बुझाने के बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 15558 अप अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जून शाम करीब 4: 58 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची थी। चालक ने ट्रैफिक कंट्रोलर व स्टेशन मास्टर कार्यालय को बताया कि इंजन के पिछले पेंटो के कंट्रोल पैनल बॉक्स (ओएचई लाइन से इंजन में करंट की आपूर्ति करने वाला सिस्टम) में तेज आवाज के साथ आग लग गई है। शार्ट सर्किट से ऐसा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे के ओएचई, बिजली, ट्रैफिक और अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए।
ओएचई लाइन का शट डाउन लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने इंजन के पेंटो कंट्रोल पैनल बाक्स में लगी आग पर काबू पाया। तकरीबन एक घंटे में आग बुझा दी गई। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया। ओएचई लाइन में शट डाउन होने की वजह से तीन सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या दो से गुजारा गया। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, उप निरीक्षक धीरज सिंह, सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।